नावकोठी: नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के समाधान के लिए जनता दरबार का किया गया आयोजन, तीन मामलों का हुआ निष्पादन
नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का शनिवार को आयोजन किया गया। इसमें तीन पुराने मामले को निष्पादित किया गया। इस दौरान एक मामले सुनवाई के लिए दर्ज किए गए। दर्ज मामला समसा के कंचन महतो गोपाल शाह के पुश्तैनी जमीन का है। वहीं निष्पादित मामला सैदपुर के अशोक कुमार जय जय राम पासवान, अर्जुन साह गंगा साह वगैरह,छतौना के रामाधार सिंह का है।