नावकोठी: रजाकपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी महतो का निधन, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
नावकोठी के रजाकपुर पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी महतो के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलमाला एवं पार्टी का झंडा ओढाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार शिव शंकर सिंह आदि मौजूद थे।