नावकोठी: विष्णुपुर में सहकारिता विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, पैक्स से लाभ उठाने की अपील की
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर में सहकारिता विभाग के द्वारा जागरूकता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने सहकारी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम सहित पैक्स के माध्यम से अपने उत्पाद को बेचने और अधिक मुनाफा कमाने की अपील की। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष मनोहर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।