नावकोठी: नावकोठी थाना में शबेबरात के लिए शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील
थाना परिसर नावकोठी में बुधवार को शबेबरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान और मस्जिद आने जाने वाले अकीदतमंदों के साथ व्यवधान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।