नावकोठी: नावकोठी एपीएस खेल मैदान में मनाई गई संत रविदास जयंती, पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
नावकोठी एपीएस खेल मैदान में संत शिरोमणि रविदास की बुधवार को जयंती मनाई गई। इसका उद्घाटन पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम ने किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास भक्ति कल के महान संत थे। इन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वर की आराधना एवं समाज की सेवा में लगा दिया। उन्होंने समाज से जाति पाति ऊंच नीच की प्रथा को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई।