नावकोठी: महेशवारा और पहसारा पूर्वी पंचायत के बीच बहियार में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस कर रही है जाँच
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी और महेशवारा के बीच बहियार में हुई मारपीट और गोलीबारी का मामला थाना में मंगलवार को दर्ज कर लिया गया। इस सिलसिले में थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि महिपाटोल डंडारी थाना के विष्णु कुमार के द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट करने एवं गोलीबारी का मामला दर्ज किया गया है।