उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी आवास पर्यवेक्षक, एवं सभी प्रखंड समन्वयक के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं जीविका के कार्यों की समीक्षा की गयी।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षित लाभुकों का प्रतीक्षा सूची निर्माण करने एवं ग्राम सभा करने का निर्देश दिया गया साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लंबित पूर्णता एवं मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना की लंबित स्वीकृति एवं लंबित द्वितीय क़िस्त राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत लाभुकों के जिओ टैगिंग में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं होने के संबंध में नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही यूजर कलेक्शन चार्ज को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मिशन कायाकल्प अंतर्गत 10 योजनाओं को अपने स्तर से जांच करते हुऎ सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथी अभी निदेश दिया गया कि योजनाओं की सूची पूर्ण रूप से तैयार कर ली जाए ताकि मिशन कायाकल्प के पोर्टल पर यथाशीघ्र एंट्री कराई जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
2 views | Muzaffarpur, Bihar | Sep 10, 2026