तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव–2026
आज दिनांक 23.10.2026 को तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर श्री कांतेश कुमार मिश्र द्वारा अनुमंडल कार्यालय पश्चिम, मुजफ्फरपुर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से तत्काल संपर्क स्थापित करने को कहा गया।
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India