माननीय प्रेक्षक, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र श्री रॉबर्ट एल. चोंग्थू , भा.प्र.से ने आज विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण का अनुश्रवण किया। एमआईटी, अनुमंडल कार्यालय पश्चिमी, आईसीसीसी सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का माननीय प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। मापदण्डों के अनुसार बूथ पर सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी कर्तव्य पर उपस्थित हैं। पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मतदान सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India