दादरी: भारत हॉस्पिटल के पास से पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान और तीन अवैध चाकू बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी का सामान व तीन अवैध चाकू भी बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से सनी,पंकज व कुलदीप के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।