दादरी: सेक्टर-12 में महिला मित्र को लेकर दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-12 में सोमवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब महिला मित्र को लेकर दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। युवक को गंभीर व्यवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़ित पक्ष ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।