दादरी: सेक्टर-56 टी-पॉइंट के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक शातिर लुटेरा हुआ घायल
नोएडा के सेक्टर-56 टी-पॉइंट के समीप देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर लुटेरा घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में लूटे हुए सोने चांदी के आभूषण, ₹31000 नगद, अवैध तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।