नोएडा के सेक्टर-26 में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी महिला पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को लेकर सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।