पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक, सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 2024-25 में धान अधिप्राप्ति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षात्मक बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि धान अधिप्राप्ति कार्य में गड़बड़ करनेवालों पर भी नजर रखें। बैठक में सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।