पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स चौराहे पर PNG गैस लीक, GAIL और फायर ब्रिगेड की टीम ने लीकेज ठीक किया
कोतवाली थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स चौराहे के पास गुरुवार रात करीब 10:00 बजे पाइपलाइन से पीएनजी गैस लीक होने लगी। बता दे की पीएनजी ज्वलनशील होती है। जब पीएनजी लीक हो रही थी तो उसी वक्त वहां से कोतवाली थाने की पेट्रोलिंग टीम गुजर रही थी। पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत उस जगह को बैरिकेड किया और इसके सूचना GAIL और फायर ब्रिगेड की टीम को दी।