पटना ग्रामीण: झारखंड चुनाव प्रचार के बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव, बिहार NDA की बैठक को बताया दिखावा
झारखंड में चुनाव प्रचार कर गुरुवार की देर शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना लौटे। मीडिया से बातचीत करते उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने झारखंड चुनाव पर भी कहा कि वहां महागठबंधन मजबूत स्थिति में है। साथ ही बिहार में एनडीए की हुई बैठक को उन्होंने दिखावा बताया है।