पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर मनाई दिवाली, दीप जलाकर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देश भर में दिवाली धूमधाम से मनायी जा रही है। पटना में सीएम नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दिवाली के मौके पर अपने आवास एक अन्ने मार्ग में गुरुवार को देर शाम 7 बजे दीप जलाया। मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे निशांत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार्यालय कर्मचारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री आवास में अलग-अलग स्थान को सीएम ने दीप जलाया और दिवाली मनाई।