पटना ग्रामीण: महुली रोड स्थित गोदाम में चोरी, दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो पिकअप वैन और 12 टीवी बरामद
दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड स्थित एक गोदाम में अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत दीदारगंज थाने में की गई थी।इस मामले में दीदारगंज थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दीदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे मामले की जानकारी दी है।