पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में पलंग और सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
गुरुवार की देर रात 11 बजे आलमगंज थाना क्षेत्र में स्थित पलंग और सोफा बनाने वाली तीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।