हुज़ूर: भोपाल में बारिश के बीच महापौर मालती राय ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 भोपाल में देर रात से हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर महापौर मालती राय ने मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। फिलहाल शहर में कहीं भी गंभीर जलभराव की स्थिति नहीं है। महापौर ने बताया कि कंट्रोल रूम से शिकायत मिलते ही संबंधित दरोगा को सूचित किया जा रहा है|