हुज़ूर: भोपाल: वेब सीरीज से प्रेरित होकर कर्मचारी दीपक साहू ने जीजा संग कॉनट्रैक्टर कपिल शर्मा की हत्या की
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 भोपाल के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्टर कपिल शर्मा हत्याकांड का 24 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ। देहात एसपी प्रमोद सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दीपक साहू और उसके जीजा पप्पू ने वेबसीरीज से प्रेरित होकर कपिल की हत्या की। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विवाद हुआ था| दीपक करीब 5 वर्षों से गोदाम में काम कर रहा था|