हुज़ूर: मानसून स्कूटर रैली में भोपाल के राइडर्स का जलवा, नासिक के मुश्किल ट्रैक पर लहराया परचम
Huzur, Bhopal | Jul 29, 2025 महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित टीवीएस मानसून स्कूटर रैली 2025 में भोपाल के राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खतरनाक मोड़, पथरीली जमीन, कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों वाले 30 किमी के चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर भोपाल के राइडर्स ने अपनी काबिलियत साबित की। यह रैली भारत क्राफ्ट नासिक और एफएमएससीआई द्वारा आयोजित की गई थी|