गुमला: दीपावली के बाद गंदगी से पटा गुमला शहर, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Gumla, Gumla | Nov 9, 2026 दीपावली का त्योहार बीतने के बाद सोमवार को गुमला शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। नगर परिषद की ओर से शहर में साफ-सफाई नहीं कराए जाने के कारण जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर जमा रहा। यहां तक कि कई इलाकों में झाड़ू तक नहीं लगाई गई। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नगर परिषद के प्रति काफी नाराजगी देखी गई।