Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi

मंडला: आरडी कॉलेज में आयोजित कृषक संगोष्ठी में कैबिनेट मंत्री हुईं शामिल, किसानों से किया संवाद

Mandla, Mandla | Sep 13, 2025
कृषक संगोष्ठी का आयोजन 13 सितंबर को तीन बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री संपतिया उईके के मुख्य अतिथ्य में आरडी कॉलेज सभागृह में आयोजित किया जा रहा है। कृषक संगोष्ठी की अध्यक्षता सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि से संबंधित नवीन तकनीकी, शासन की योजनाओं और किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना रहा।

MORE NEWS

गले में फंसा 6 सेंटीमीटर लम्बा मछली का कांटा, जिला चिकित्सालय मंडला में सफल उपचार

 जिला चिकित्सालय मंडला में चिकित्सकों ने एक जटिल मामले का सफलतापूर्वक उपचार कर 11 वर्षीय बालक के गले में फंसे मछली के कांटे को सुरक्षित निकालकर राहत प्रदान की।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर वार्ड निवासी 11 वर्षीय अंश चौधरी के गले में मछली खाते समय कांटा फंस गया था, जिसके कारण उसे तत्काल जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया। चिकित्सकों ने त्वरित जांच एवं उपचार प्रारंभ किया।
 नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ ’’डॉ. सौम्या चौबे’’ ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से बालक के गले में फंसे लगभग ’’6 सेंटीमीटर लंबे मछली के कांटे’’ को सफलतापूर्वक निकाल दिया। उपचार के बाद बालक की स्थिति सामान्य बताई गई है।
 जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण जटिल मामलों का भी सफल उपचार किया जा रहा है। आने वाले समय में जिला चिकित्सालय मंडला में मरीजों तथा विकलांगता बोर्ड से संबंधित श्रवण बाधित मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सफल उपचार से जिला चिकित्सालय मंडला की स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय दक्षता पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

गले में फंसा 6 सेंटीमीटर लम्बा मछली का कांटा, जिला चिकित्सालय मंडला में सफल उपचार जिला चिकित्सालय मंडला में चिकित्सकों ने एक जटिल मामले का सफलतापूर्वक उपचार कर 11 वर्षीय बालक के गले में फंसे मछली के कांटे को सुरक्षित निकालकर राहत प्रदान की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर वार्ड निवासी 11 वर्षीय अंश चौधरी के गले में मछली खाते समय कांटा फंस गया था, जिसके कारण उसे तत्काल जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया। चिकित्सकों ने त्वरित जांच एवं उपचार प्रारंभ किया। नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ ’’डॉ. सौम्या चौबे’’ ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से बालक के गले में फंसे लगभग ’’6 सेंटीमीटर लंबे मछली के कांटे’’ को सफलतापूर्वक निकाल दिया। उपचार के बाद बालक की स्थिति सामान्य बताई गई है। जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण जटिल मामलों का भी सफल उपचार किया जा रहा है। आने वाले समय में जिला चिकित्सालय मंडला में मरीजों तथा विकलांगता बोर्ड से संबंधित श्रवण बाधित मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सफल उपचार से जिला चिकित्सालय मंडला की स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय दक्षता पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

बावड़ी उत्सव के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बिछिया द्वारा ग्राम पंचायत मेढ़ाताल में ’’बावड़ी उत्सव’’ का आयोजन किया गया। 5 जून से 30 जून तक चल रहे इस अभियान के तहत नवांकुर संस्था दिवारा ने जिला एवं विकासखंड समन्वयकों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया।
 कार्यक्रम की शुरुआत बावड़ी की साफ-सफाई, पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुई। प्रतिभागियों ने रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित किए तथा बावड़ी परिसर को रोशन कर जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच श्रीमती सेवकली वल्को ने बावड़ी के इतिहास और महत्व के बारे में बताया कि यह बावड़ी पहले जर्जर अवस्था में थी। ग्रामवासियों एवं आसपास के ग्रामीणों ने जनसहयोग से राशि एकत्रित कर इसका सुधार कार्य कराया, जिससे यह आज भी जल संरक्षण का महत्वपूर्ण स्त्रोत बनी हुई है।
 विकासखंड समन्वयक श्रीमती कीर्ति कुरील ने बावड़ी के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों और जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को संरक्षित रखा जा सकता है।
 जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने नदियों, सहायक नदियों एवं पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जल संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

बावड़ी उत्सव के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बिछिया द्वारा ग्राम पंचायत मेढ़ाताल में ’’बावड़ी उत्सव’’ का आयोजन किया गया। 5 जून से 30 जून तक चल रहे इस अभियान के तहत नवांकुर संस्था दिवारा ने जिला एवं विकासखंड समन्वयकों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बावड़ी की साफ-सफाई, पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुई। प्रतिभागियों ने रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित किए तथा बावड़ी परिसर को रोशन कर जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भूतपूर्व सरपंच श्रीमती सेवकली वल्को ने बावड़ी के इतिहास और महत्व के बारे में बताया कि यह बावड़ी पहले जर्जर अवस्था में थी। ग्रामवासियों एवं आसपास के ग्रामीणों ने जनसहयोग से राशि एकत्रित कर इसका सुधार कार्य कराया, जिससे यह आज भी जल संरक्षण का महत्वपूर्ण स्त्रोत बनी हुई है। विकासखंड समन्वयक श्रीमती कीर्ति कुरील ने बावड़ी के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों और जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को संरक्षित रखा जा सकता है। जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने नदियों, सहायक नदियों एवं पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जल संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

नारायणगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त

 जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग के निर्देशों एवं कलेक्टर मंडला के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
 इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 9 जून को नारायणगंज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक एमपी51एबी2171 तथा डम्पर क्रमांक ’’एमपी20एक्सबी8752’’ को खनिज विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया।
 जब्त वाहनों को संबंधित थाना/चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022’’ के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
 खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं विभागीय अमले द्वारा संयुक्त रूप से संपादित की गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Mineral Resources, MP

नारायणगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग के निर्देशों एवं कलेक्टर मंडला के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 9 जून को नारायणगंज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक एमपी51एबी2171 तथा डम्पर क्रमांक ’’एमपी20एक्सबी8752’’ को खनिज विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया। जब्त वाहनों को संबंधित थाना/चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022’’ के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक एवं विभागीय अमले द्वारा संयुक्त रूप से संपादित की गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Mineral Resources, MP

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Sampatiya Uikey

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया टीकाकरण एवं वीएचएसएनडी गतिविधियों का निरीक्षण

 महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी ने मंगलवार को विकासखंड बीजाडांडी अंतर्गत आयोजित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान समनापुर पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र समनापुर तथा टिकरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र टिकरिया एवं मझगांव में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का अवलोकन किया।
 निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं का एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) परीक्षण किया गया। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण भी किया गया।
 जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती तिवारी ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कुपोषण की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए मुनगा (सहजन) की पत्तियों के पाउडर के उपयोग के लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
 निरीक्षण के दौरान टिकरिया केंद्र में एक गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे की पहचान होने पर उसकी माता को बच्चे को शीघ्र ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी गई, ताकि बच्चे को आवश्यक चिकित्सकीय एवं पोषण संबंधी देखभाल मिल सके।
 श्रीमती तिवारी ने आंगनवाड़ी केंद्रों में हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे रेडी-टू-ईट पोषण आहार का भी सत्यापन किया तथा वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जाँच कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य अमले को नियमित रूप से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीपीओ बीजाडांडी सुश्री मनीषा तिवारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया टीकाकरण एवं वीएचएसएनडी गतिविधियों का निरीक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी ने मंगलवार को विकासखंड बीजाडांडी अंतर्गत आयोजित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान समनापुर पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र समनापुर तथा टिकरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र टिकरिया एवं मझगांव में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं का एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) परीक्षण किया गया। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती तिवारी ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कुपोषण की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए मुनगा (सहजन) की पत्तियों के पाउडर के उपयोग के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। निरीक्षण के दौरान टिकरिया केंद्र में एक गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे की पहचान होने पर उसकी माता को बच्चे को शीघ्र ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी गई, ताकि बच्चे को आवश्यक चिकित्सकीय एवं पोषण संबंधी देखभाल मिल सके। श्रीमती तिवारी ने आंगनवाड़ी केंद्रों में हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे रेडी-टू-ईट पोषण आहार का भी सत्यापन किया तथा वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जाँच कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य अमले को नियमित रूप से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीपीओ बीजाडांडी सुश्री मनीषा तिवारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

मंडला: आरडी कॉलेज में आयोजित कृषक संगोष्ठी में कैबिनेट मंत्री हुईं शामिल, किसानों से किया संवाद - Mandla News