फोन रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी से दहली युवती, SP से लगाई न्याय की गुहार
उरई (जालौन)
निजी फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी से परेशान एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
बघौरा निवासी युवती ने आरोप लगाया कि परिचित युवक नीतू निवासी नया पटेल नगर, उसके मालिक संजय और विकास नामक व्यक्ति द्वारा फोन रिकॉर्डिंग के जरिए उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि रिकॉर्डिंग को अन्य लोगों तक भेजकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है और उस पर कथित रूप से अनैतिक कार्य करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
युवती के मुताबिक लगातार मिल रही धमकियों से वह और उसका परिवार परेशान है।
पीड़िता ने बताया कि वह इस संबंध में पहले भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने पर सोमवार को दोबारा पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
एसपी ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच का आश्वासन दिया है।
#उरई #जालौन #ब्रेकिंगन्यूज #SPJalaun #CrimeNews
#महिलासुरक्षा #पुलिसजांच #JalaunPolice #UraiNews #BreakingNews
Kalpi, Jalaun | Sep 1, 2026