#बालाघाट
7 दिवसीय सिविल डिफेंस कार्यशाला का हुआ समापन
डायरेक्टर जनरल होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, भोपाल (म.प्र.) के निर्देशानुसार होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ बालाघाट द्वारा 24 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) कार्यशाला का समापन मंगलवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड/एसडीईआरएफ. बालाघाट श्री ललित कुमार उद्दे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार कौरव ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दें। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा की भूमिका, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू), राहत कार्य तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई से संबंधित विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला कमांडेंट श्री ललित कुमार उद्दे ने प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में श्री श्याम सिंह धुर्वे (प्लाटून कमांडर, होमगार्ड/एसडीईआरएफ.) सहित एसडीईआरएफ. के करण सिंह वल्के, विशाल रजक, कमलेश मेरावी, विशेष कुतराहे, राजेश धुर्वे, आशीष खरोले तथा महिला सैनिक वर्षा तेकाम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #CivilDefence #HomeGuards #JansamparkMP
53 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026