Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

#बालाघाट जल गंगा संवर्धन अभियान का मलाजखंड में हुआ समापन, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान मध्य प्रदेश शासन की मंशानुरूप संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन मंगलवार को नगर पालिका परिषद मलाजखंड के कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में अभियान के दौरान किए गए जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों की जानकारी साझा की गई तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्व-सहायता समूहों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। इस दौरान 9 तालाबों का गहरीकरण, 60 कुओं की साफ-सफाई, 100 हैंडपंपों में सोक पिट निर्माण, 29 पंप हाउसों की साफ-सफाई एवं पुताई, 7 ओवरहेड टैंकों की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई, नगर क्षेत्र में 35 प्याऊ की व्यवस्था तथा शासकीय एवं आवासीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए गए। साथ ही जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्र लेखन एवं पुताई कार्य भी कराए गए। समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और प्रत्येक नागरिक से जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अभियान के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्व-सहायता समूहों की महिलाओं तथा जल प्रदाय शाखा के कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी सभापति, पार्षदगण, मनोनीत पार्षद, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं तथा नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP

25 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

MORE NEWS

Uttarakhand Police ने पत्थरबाजी के बाद शुरू किया Drone सर्च, छतों पर मिला पत्थरों का अंबार!Haridwar

Uttarakhand Police ने पत्थरबाजी के बाद शुरू किया Drone सर्च, छतों पर मिला पत्थरों का अंबार!Haridwar

Balaghat, Balaghat | Jul 1, 2026

Raebareli के जिला अस्पताल में कर्मी ने की अमानवीयता, विक्षिप्त को लात से धक्का देने का Video Viral!

Raebareli के जिला अस्पताल में कर्मी ने की अमानवीयता, विक्षिप्त को लात से धक्का देने का Video Viral!

Balaghat, Balaghat | Jul 1, 2026

#बालाघाट
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों को दिया गया पेयजल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण
एफटीके किट से पानी की जांच का व्यावहारिक प्रदर्शन, जलजनित बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल स्रोतों की गुणवत्ता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड बालाघाट के ग्राम केशलेवाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) बालाघाट के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को पेयजल की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सोहद्रा बिसेन ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पानी की जांच का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस किट की सहायता से पानी में मौजूद फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन, क्लोराइड तथा खारेपन जैसी अशुद्धियों की आसानी से पहचान की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को पानी के नमूने लेने की सही प्रक्रिया, रासायनिक अभिकर्मकों (रिएजेंट्स) के सुरक्षित उपयोग तथा परीक्षण के परिणामों को समझने की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि समय-समय पर जल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच करने से दूषित पानी की पहचान समय रहते हो जाती है, जिससे आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाकर जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। ग्रामीणों को अपने घरों एवं सार्वजनिक पेयजल स्रोतों का नियमित परीक्षण करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के खंड कार्यालय से शीतल मिश्रा एवं ब्लॉक समन्वयक रानी सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। दूषित पानी के सेवन से डायरिया, टायफाइड, हैजा सहित कई जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक गांव में पेयजल स्रोतों की नियमित जांच एवं निगरानी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना और समुदाय को जल गुणवत्ता की निगरानी में सहभागी बनाना भी है। यदि ग्रामीण स्वयं जल परीक्षण की प्रक्रिया सीखेंगे तो अपने गांव में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, पंचायत प्रतिनिधि एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए भविष्य में अपने गांव के पेयजल स्रोतों की नियमित जांच करने तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #mpurbandeptt #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP

#बालाघाट जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों को दिया गया पेयजल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण एफटीके किट से पानी की जांच का व्यावहारिक प्रदर्शन, जलजनित बीमारियों से बचाव के बताए उपाय जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल स्रोतों की गुणवत्ता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड बालाघाट के ग्राम केशलेवाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) बालाघाट के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को पेयजल की गुणवत्ता जांचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सोहद्रा बिसेन ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पानी की जांच का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस किट की सहायता से पानी में मौजूद फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन, क्लोराइड तथा खारेपन जैसी अशुद्धियों की आसानी से पहचान की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को पानी के नमूने लेने की सही प्रक्रिया, रासायनिक अभिकर्मकों (रिएजेंट्स) के सुरक्षित उपयोग तथा परीक्षण के परिणामों को समझने की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि समय-समय पर जल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच करने से दूषित पानी की पहचान समय रहते हो जाती है, जिससे आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाकर जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। ग्रामीणों को अपने घरों एवं सार्वजनिक पेयजल स्रोतों का नियमित परीक्षण करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के खंड कार्यालय से शीतल मिश्रा एवं ब्लॉक समन्वयक रानी सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। दूषित पानी के सेवन से डायरिया, टायफाइड, हैजा सहित कई जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रत्येक गांव में पेयजल स्रोतों की नियमित जांच एवं निगरानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना और समुदाय को जल गुणवत्ता की निगरानी में सहभागी बनाना भी है। यदि ग्रामीण स्वयं जल परीक्षण की प्रक्रिया सीखेंगे तो अपने गांव में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, पंचायत प्रतिनिधि एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए भविष्य में अपने गांव के पेयजल स्रोतों की नियमित जांच करने तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #mpurbandeptt #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

#बालाघाट  
7 दिवसीय सिविल डिफेंस कार्यशाला का हुआ समापन

डायरेक्टर जनरल होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, भोपाल (म.प्र.) के निर्देशानुसार होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ बालाघाट द्वारा 24 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) कार्यशाला का समापन मंगलवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड/एसडीईआरएफ. बालाघाट श्री ललित कुमार उद्दे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डिप्‍टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार कौरव ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दें। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा की भूमिका, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू), राहत कार्य तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई से संबंधित विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिला कमांडेंट श्री ललित कुमार उद्दे ने प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में श्री श्याम सिंह धुर्वे (प्लाटून कमांडर, होमगार्ड/एसडीईआरएफ.) सहित एसडीईआरएफ. के करण सिंह वल्के, विशाल रजक, कमलेश मेरावी, विशेष कुतराहे, राजेश धुर्वे, आशीष खरोले तथा महिला सैनिक वर्षा तेकाम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh #CivilDefence #HomeGuards #JansamparkMP

#बालाघाट 7 दिवसीय सिविल डिफेंस कार्यशाला का हुआ समापन डायरेक्टर जनरल होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, भोपाल (म.प्र.) के निर्देशानुसार होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ बालाघाट द्वारा 24 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) कार्यशाला का समापन मंगलवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड/एसडीईआरएफ. बालाघाट श्री ललित कुमार उद्दे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डिप्‍टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार कौरव ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दें। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा की भूमिका, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू), राहत कार्य तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई से संबंधित विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला कमांडेंट श्री ललित कुमार उद्दे ने प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में श्री श्याम सिंह धुर्वे (प्लाटून कमांडर, होमगार्ड/एसडीईआरएफ.) सहित एसडीईआरएफ. के करण सिंह वल्के, विशाल रजक, कमलेश मेरावी, विशेष कुतराहे, राजेश धुर्वे, आशीष खरोले तथा महिला सैनिक वर्षा तेकाम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #CivilDefence #HomeGuards #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

#बालाघाट जल गंगा संवर्धन अभियान का मलाजखंड में हुआ समापन, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान मध्य प्रदेश शासन की मंशानुरूप संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन मंगलवार को नगर पालिका परिषद मलाजखंड के कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में अभियान के दौरान किए गए जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों की जानकारी साझा की गई तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्व-सहायता समूहों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। इस दौरान 9 तालाबों का गहरीकरण, 60 कुओं की साफ-सफाई, 100 हैंडपंपों में सोक पिट निर्माण, 29 पंप हाउसों की साफ-सफाई एवं पुताई, 7 ओवरहेड टैंकों की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई, नगर क्षेत्र में 35 प्याऊ की व्यवस्था तथा शासकीय एवं आवासीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए गए। साथ ही जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्र लेखन एवं पुताई कार्य भी कराए गए। समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और प्रत्येक नागरिक से जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अभियान के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्व-सहायता समूहों की महिलाओं तथा जल प्रदाय शाखा के कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी सभापति, पार्षदगण, मनोनीत पार्षद, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं तथा नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP - Balaghat News