स्थानीय उत्पादों को अपनाने से महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा बेहतर बाजार- कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव
समूह की महिलाओ द्वारा तैयार राखियां खरीदीं, धान से निर्मित राखियों की सराहना की
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बैकुंठपुर बाजार में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए राखी स्टॉल पर पहुंचकर उनके उत्पादों का अवलोकन किया और राखियां खरीदकर स्थानीय उत्पादों एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने महिलाओं से बातचीत कर उनके हुनर और मेहनत की सराहना की। धान से निर्मित आकर्षक राखियां उन्हें विशेष रूप से पसंद आईं।
*हुनर और मेहनत से आत्मनिर्भरता की ओर*
कलेक्टर श्रीमती यादव ने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनके उत्पाद महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी भावना और स्थानीय उद्यमिता का सुंदर उदाहरण हैं।
*स्थानीय उत्पा�