पवित्रता, प्रेम और सद्भाव का संदेश लेकर पहुंचीं ब्रह्माकुमारी बहनें, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव को बांधा रक्षा सूत्र, आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर दिया सकारात्मक जीवन का संदेश।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बैकुंठपुर की बहनों ने कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस आत्मीय अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को साझा करते हुए जीवन में सकारात्मकता, पवित्रता और सद्भाव अपनाने का संदेश दिया। गढ़ेलपारा, बैकुंठपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से बी. के. सुनीता, बी. के. राजकुमारी, बी. के. ममता, बी. के. रूपा एवं बी. के. वासु उपस्थित रहीं।
कलेक्टर ने कहा- प्रेम, सम्मान और सद्भाव का पर्व है रक्षाबंधन कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते में प्रेम, सम्मान और सद्भाव को मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व केवल रक्षा के संकल्प तक सीमित नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, स्नेह और सकारात्मक भावनाओं को बढ़ाने का अवसर भी है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा दिए गए आध्यात्मिक संदेश की सराहना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
#KoreaDistrict #baikunthpur #RakshaBandhan #rakhi #rakshabandhan2026
2 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 27, 2026