Public App Logo
Profile Picture

जनसंपर्क कार्यालय, कोरिया

@prokoreacg
1392Followers
10Following
पोरा के तिहार आगे संगी, घर-घर मा सुख-समृद्धि छागे।

हमर कृषि संस्कृति ल समर्पित लोक परब पोरा तिहार के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना।
नवा रायपुर बनेगा कौशल विकास का नया केंद्र...
छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में सुशासन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर के ग्राम तेंदुवा में National Skill Training Institute (NSTI) की स्थापना की जाएगी।

इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी और लगभग ₹200 करोड़ की लागत से संस्थान का निर्माण होगा। जहां प्रतिवर्ष 4,000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
गौ सेवा के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

सुरभि गौधाम योजना के तहत प्रदेश में 1,460 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य है, जिनमें 151 को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और 42 गौधाम संचालित हैं। इनके माध्यम से 5,109 से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिला है।

गोवंश का संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण, सुशासन सरकार की प्राथमिकता है।
‘लोकल’ से ‘ग्लोबल’ की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़... 

छत्तीसगढ़ को देश का नया Export Hub बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। 

छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी मिलने से प्रदेश के उद्योगों और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के नए अवसर मिलेंगे। सुशासन सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की स्थानीय उपज, उत्पाद और उद्यमिता को राष्ट्रीय पहचान के साथ वैश्विक बाजार मिले।
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों से की सीधी चर्चा।

योजना के लाभ, सब्सिडी और प्रक्रिया की दी जानकारी, 110 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन, एक ही छत के नीचे बिजली विभाग, बैंक, अधिकृत वेंडर और बिहान की सोलर दीदियों ने दी सेवाएं।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जिले के अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बैकुण्ठपुर स्थित मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता एवं पंजीयन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजना के संबंध में उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा पीएम सूर्यघर योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी स्वयं हितग्राहियों को दी।

कलेक्टर ने शिविर में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, अधिकृत सोलर वेंडरों और बिहान की सोलर दीदियों से योजना के पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता लाने के निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=KoreaDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmochhattisgarh nis:value=CMOChhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattishgarh nis:value=Chhattishgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmsuryagharmuftbijliyojana nis:value=pmsuryagharmuftbijliyojana nis:enabled=true nis:link/>
AI के साथ नए युग की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़।

सुशासन सरकार ने मुख्यमंत्री AI मिशन की शुरुआत कर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए अवसरों की नींव रखी है। अगले पांच वर्षों तक ₹100 करोड़ प्रतिवर्ष के प्रावधान के साथ युवाओं को AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में प्रशिक्षित किया जाएगा।

कृषि, स्वास्थ्य, प्रशासन और उद्योग में AI के उपयोग से नवाचार, निवेश और रोजगार को नई गति देने का प्रयास है।
‘नमस्ते’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमापूर्ण कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

‘नमस्ते’ योजना के तहत स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ आपातकालीन सहायता की व्यवस्था भी की गई है।
मंत्रिपरिषद ने राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी है। 

नई नीति के माध्यम से प्रदेश में मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच एवं व्यापार सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।
Video 8
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी है। 

मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों हेतु ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे तथा NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।
AI से स्मार्ट मॉनिटरिंग, शिक्षा में नई रफ्तार

प्रदेश में AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र से स्कूलों और शिक्षा योजनाओं की रियल-टाइम निगरानी, 1 लाख+ कॉल से फीडबैक और बारकोड आधारित पाठ्यपुस्तक ट्रैकिंग से ₹40 करोड़ की बचत सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार में टेक्नोलॉजी से निगरानी को स्मार्ट बनाकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा रही है।

@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=KoreaDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattishgarh nis:value=Chhattishgarh nis:enabled=true nis:link/>
कोरिया एवं कोरबा जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति दी जा रही है। कोरिया में क्यूआर कोड के जरिए ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं अन्य योजनाओं की जानकारी एक स्कैन पर उपलब्ध हो रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत हुई है। वहीं कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत-जी राम जी एवं आजीविका गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध कार्यों, लंबित प्रकरणों के निराकरण और ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=viksitbharat_g_ram_g nis:value=ViksitBharat_G_RAM_G nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmay nis:value=PMAY nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rozgaar_divas nis:value=Rozgaar_Divas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
• कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज का किया औचक निरीक्षण।
• निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की दी हिदायत।

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल कंचनपुर एवं नवीन बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय के लिए चयनित भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीजीएमएससी के इंजीनियर एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को पूरी गंभीरता के साथ गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=koreadistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmochhattisgarh nis:value=cmochhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
MEDIA Speaks:- विकासित भारत जीरामजी
योजना में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बढ़ रही पारदर्शिता।

क्यूआर कोड स्कैन कर योजनाओं की जानकारी ले रहे ग्रामीण।

@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh

<nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=koreadistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmochhattisgarh nis:value=cmochhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mediaspeaks nis:value=mediaspeaks nis:enabled=true nis:link/>
सुशासन सरकार के प्रयासों से आंगनबाड़ी बन रहे हैं बचपन के सीखने, संस्कार और विकास के नए केंद्र।

नवाचार और बेहतर पोषण के साथ आज के नन्हे कदमों को मिल रही है उज्ज्वल भविष्य की मजबूत राह।
विकसित भारत जीरामजी योजना में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बढ़ रही पारदर्शिता, रोजगार सह आवास दिवस पर क्यूआर कोड स्कैन कर योजनाओं की जानकारी ले रहे ग्रामीण।

योजनाओं के हितलाभ में पूर्ण पारदर्शिता के लिए यह आवश्यक है कि योजनाओं से मिलने वाले लाभ एवं उनके क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी आम नागरिकों को सरलता से उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड महत्वपूर्ण सूचना माध्यम के रूप में सामने आ रहे हैं।

कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर सहजता से प्राप्त की। योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की यह तकनीक रोजगारमूलक योजनाओं के साथ जनहित में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

कोरिया जिले में इस नवाचार को अब एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का यह सरल एवं सहज माध्यम धीरे-धीरे ग्रामीणों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=KoreaDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattishgarh nis:value=chhattishgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmochhattisgarh nis:value=CMOChhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viksitbharat_g_ram_g nis:value=ViksitBharat_G_RAM_G nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vb_gramg nis:value=VB_GRAMG nis:enabled=true nis:link/>
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैकुण्ठपुर के मानस भवन में 9 सितंबर को लगेगी शिविर, योजना से लाभ के बारे में दी जाएगी जानकारी, नागरिकों से अपील योजना का लाभ उठाएं।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से मानस भवन, बैकुण्ठपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा इसका लाभ उठाएं।

उन्होंने शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं और बिजली बिल से बचत पाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=KoreaDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmsuryagharmuftbijliyojana nis:value=pmsuryagharmuftbijliyojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattishgarh nis:value=Chhattishgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmochhattisgarh nis:value=CMOChhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baikunthpur nis:value=baikunthpur nis:enabled=true nis:link/>
बस्तर और सरगुजा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति।

‘मुख्यमंत्री पर्यटन मिशन’ के माध्यम से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार कर प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, खेल प्रतिभाओं और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाया जाएगा। बस्तर ओलम्पिक, सरगुजा ओलम्पिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन इस दिशा में नई पहचान बना रहे हैं।
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत अपार आईडी, आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने, एग्रीस्टेक पंजीयन व डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी, राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत पर जोर दिया।

साथ ही ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा जनशिकायतों के संवेदनशीलता से समाधान के निर्देश दिए।

@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=KoreaDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattishgarh nis:value=Chhattishgarh nis:enabled=true nis:link/>
सभी प्रदेशवासियों को 'अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ।

 साक्षरता दिवस के इस अवसर पर आइए हम समाज को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित करने का संकल्प लें, जिससे एक समृद्ध और खुशहाल समाज का निर्माण हो सके।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार नागरिक सुविधाओं को लगातार आसान और डिजिटल बना रही है। 

नई ऑनलाइन व्यवस्था से जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक।
हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग का हब बन रहा छत्तीसगढ़...

निवेश बढ़ रहा है, उद्योग बढ़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार आधारित देखभाल को बढ़ावा दे रही है। पात्र बच्चों को परिवार एवं पारिवारिक वातावरण में संरक्षण के साथ शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य की जरूरतों में सहयोग तथा ₹4,000 प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
साथ ही, बच्चों के पुनर्वास और समाज में पुनः एकीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सीएम हेल्पलाइन से त्वरित समाधान, बालकृष्ण को मिली राहत

भट्ठीपारा, बैकुंठपुर निवासी श्री बालकृष्ण ने आयुष्मान कार्ड में नाम सुधार के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। महज 2 दिनों में उनकी समस्या का समाधान हो गया।

त्वरित एवं बेहतर जनसुविधा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cchelpline nis:value=CCHelpline nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=koreadistrict nis:value=koreadistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamadhan nis:value=Jansamadhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sushasan nis:value=Sushasan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sushasankisarkar nis:value=SushasanKiSarkar nis:enabled=true nis:link/>
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से वित्तीय सहायता एवं अनुदान की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

इस पहल से मैन्युफैक्चरिंग, सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में नई इकाइयां स्थापित करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन हो रहा है।