जिले के 84 बालिका विद्यालयों में बनेगा स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर शौचालय।
विकसित भारत जीरामजी योजना से 3 करोड़ 61 लाख रुपए की स्वीकृति, ग्राम पंचायतों के माध्यम से निर्माण कार्य प्रारंभ। कलेक्टर ने कहा- बालिकाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण हमारी प्राथमिकता।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचनाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए जिले के 84 बालिका विद्यालयों में स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुरक्षित शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत इन कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ 61 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी बनाकर कार्य प्रारंभ करा दिए गए हैं।
स्वच्छता और सुरक्षा के लिए खास पहल पंचायत क्षेत्र में स्थित बालिका विद्यालयों में छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त शौचालय आवश्यक संसाधन हैं। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार योजना के तहत बालिकाओं के विद्यालयों में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। कार्य पूर्ण होने के बाद छात्राओं को विद्यालय परिसर में बेहतर एवं सुरक्षित स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
#ViksitBharat_G_RAM_G #CMOChhattisgarh #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh