लखीसराय: जिला मुख्यालय में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन को दिखाई हरी झंडी
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मूलन दिवस के मद्देनजर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस क्रम में गुरुवार दोपहर 12:30 पर श्रम अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 12 जून को बाल श्रम उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।