छत्तीसगढ़ के जशपुर (कुनकुरी) से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां यशोदा यादव नाम की कलयुगी मां ने अपने ही 10 महीने के मासूम बेटे का ₹1,80,000 में सौदा कर दिया। फेरी लगाकर बाल खरीदने वाले बिचौलिए सुकरू आलम उर्फ 'बंगाली' के जरिए यह बच्चा पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी शेख अलविन को बेच दिया गया था। बच्चे के अचानक गायब होने पर जब दादी लक्ष्मी बाई ने थाने में गुहार लगाई, तब इस संगठित मानव तस्करी सिंडिकेट की परतें खुलीं।
डीआईजी व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने बिजली की तेजी से कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के भगवानपुर क्षेत्र में दबिश दी और मासूम को सकुशल बरामद कर बाल संरक्षण गृह सौंपा। कुनकुरी पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मां यशोदा, बिचौलिए सुकरू, खरीदार अलविन समेत साजिश में शामिल दो अन्य महिलाओं (निर्मला तिर्की और फूलकुंवारी) को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
#ChhattisgarhCrime #JashpurPolice #HumanTrafficking #CrimeNews #BreakingNews #ChildTrafficking #JusticeForChild #WestBengal #PoliceAction #ViralNews #FatafatNews