अंबिकापुर में वन विभाग ने सर्च वारंट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घंघरी स्थित एक परिसर से साल प्रजाति की लकड़ी के 33 नग चौखट और पटरे जब्त किए हैं। 23 नवंबर को वन परिक्षेत्र अंबिकापुर के खलीबा बीट अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।
वन विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई देवी शंकर शुक्ला के परिसर में तलाशी के दौरान की गई। मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
सरगुजा वनमंडल द्वारा वन संपदा की सुरक्षा और वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
#Ambikapur #Surguja #ForestDepartment #SalWood #वनविभाग