डुमरांव: भूमि विवाद मामलों को लेकर अंचलाधिकारी और नया भोजपुर थानाध्यक्ष ने थाने में बैठक की
Dumraon, Buxar | Feb 8, 2025 भूमि विवाद मामलों को लेकर अंचलाधिकारी शमन प्रकाश और नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और ने नया भोजपुर थाने में शनिवार की दोपहर 12 बजे शनिवारीय बैठक की। बैठक में भूमि विवाद के नौ मामले आए जिनमें चार का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। सीओ शमन प्रकाश ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का ससमय निष्पादन होना अति आवश्यक है।