डुमरांव: डुमरांव में वर्गफीट होल्डिंग टैक्स को मनमाना बताकर नागरिक संघर्ष समिति 27 को देगी एकदिवसीय धरना, खुला पत्र जारी
Dumraon, Buxar | Feb 7, 2025 डुमरांव में वर्गफीट होल्डिंग टैक्स को मनमाना बताकर नागरिक संघर्ष समिति ने 27 फरवरी को एकदिवसीय धरना देने का फैसला लिया है। समिति की ओर से डुमरांव नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार, कांग्रेसी नेता दसरथ प्रसाद विद्यार्थी, पूर्व वार्ड पार्षद हरिशंकर प्रसाद व मो० कमरुद्दीन ने संयुक्त रूप से जनता के नाम से खुला पत्र भी जारी किया है।