डुमरांव: होल्डिंग टैक्स नियमों को मनमाना बताते हुए, सामाजिक मंच ने पुराना भोजपुर में बैठक की
Dumraon, Buxar | Feb 6, 2025 होल्डिंग टैक्स के नियमों को मनमाना बताते हुए सामाजिक मंच ने पुराना भोजपुर में गुरुवार की दोपहर 3 बजे बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी प्रदीप शरण ने की, वहीं संचालन पूर्व मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम अंसारी ने किया। आयोजन में होल्डिंग टैक्स को लेकर लागू डुमरांव नगर परिषद के नियमों को मनमाना बताया गया।