डुमरांव: 23 साल बाद भोजपुर थाने को मिलेगा नया भवन, जी+3 स्ट्रक्चर पर आधारित मॉडल भवन, एसपीटी जांच शुरू
Dumraon, Buxar | Feb 7, 2025 23 साल बाद नया भोजपुर थाने को अपना मॉडल भवन मिलेगा। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से प्रारंभिक चरण का कार्य शुरू हो गया। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि थाने का भवन निर्माण जी+3 स्ट्रक्चर के आधार पर होगा। पहले चरण में एसपीटी यानि मिट्टी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मिट्टी जांच के लिए सैंपल पटना लैब भेजा जाएगा।