डुमरांव: नया भोजपुर पुलिस ने महाराजा कोठी के पास से 103.140 लीटर विदेशी शराब जब्त की
Dumraon, Buxar | Feb 6, 2025 नया भोजपुर पुलिस ने महाराजा कोठी के समीप से एक चारपहिया वाहन में लदे 103.140 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस को यह सफलता गुरुवार की अहले सुबह 4 बजे मिली है। नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की चारपहिया वाहन से शराब की खेप पहुंचने वाली है।