डुमरांव: डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर मुकुंदडेरा के पास बस की चपेट में आने से एक मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम
Dumraon, Buxar | Feb 7, 2025 डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर मुकुंदडेरा के समीप एक मासूम की मौत बस के चपेट में आने से हो गई। घटना शुक्रवार की शाम 6 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक मुकुंदडेरा गांव निवासी सुनील कुमार राय का दो वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार की मौत बस से उतरने के बाद बस के चपेट में आने से हो गई। मृत मासूम अपनी मां और मामा के साथ अपनी नानी गांव चौसा से आ रहा था।