Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

Bihar news : अमवा टोला गन्ने के खेत में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग और आपत्तिजनक तस्वीर बनी हत्या की वजह। बेतिया से खबर है जहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत में मिली किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पश्चिम चंपारण के एसएसपी कुमार गौतम ने आज 25 जून गुरुवार को करीब 4बजे प्रेस वार्ता में बताया कि इस हत्याकांड में शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुंडिलपुर बरगजवा निवासी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी नाबालिग प्रेमिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एसएसपी ने बताया कि हत्या की साजिश प्रेम प्रसंग और आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर रची गई थी। मृतका और आरोपित किशोरी आपस में सहेलियां थीं। आरोपित किशोरी का निरंजन कुमार से प्रेम संबंध था। वहीं उसकी बड़ी बहन का भी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें मृतका के पास थीं। किसी बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच विवाद होने पर मृतका ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपित किशोरी ने अपनी सहेली को यह कहकर बुलाया कि उसके पास भी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। 20 जून को वह मृतका को साइकिल से बैठाकर अमवा टोला सरेह के गन्ने के खेत में ले गई, जहां पहले से मौजूद निरंजन कुमार के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। 21 जून की शाम खेत से शव बरामद हुआ था। मामले के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर दोनों आरोपितों को पकड़कर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।#Bettiah #WestChamparan #Shikarpur #Bihar #CrimeNews #MurderCase #TeenMurder #LoveAffair #PoliceInvestigation #SSP #BreakingNews #Justice #CrimeUpdate #BiharNews #ViralPhotos #Arrest #PressConference #SugarcaneField #AmwaTola #NewsUpdate

MORE NEWS

Live : बेतिया का मीना बाजार कल से बंद, दुकानों के बढ़े हिस्सों को तोड़ने के आदेश के बाद धरना शुरू…

Live : बेतिया का मीना बाजार कल से बंद, दुकानों के बढ़े हिस्सों को तोड़ने के आदेश के बाद धरना शुरू…

Bettiah, West Champaran | Jul 29, 2026

बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित Sports Spectrum शॉपिंग मॉल का शुभारंभ हो गया है। इस नए स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल स्टोर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे Puma, Adidas, Lotto सहित कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के जूते, स्पोर्ट्स वियर, टी-शर्ट, ट्रैक सूट, बैग और अन्य स्पोर्ट्स एक्सेसरीज़ उपलब्ध होंगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस शॉपिंग मॉल में युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों का विशेष संग्रह रखा गया है। उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध कराए गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि Sports Spectrum के खुलने से अब उन्हें ब्रांडेड स्पोर्ट्स सामान खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
#champaran24news #viralvideochallenge #BreakingNews #viralreelschallenge #puma #adidas #Lotto

बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित Sports Spectrum शॉपिंग मॉल का शुभारंभ हो गया है। इस नए स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल स्टोर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे Puma, Adidas, Lotto सहित कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के जूते, स्पोर्ट्स वियर, टी-शर्ट, ट्रैक सूट, बैग और अन्य स्पोर्ट्स एक्सेसरीज़ उपलब्ध होंगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस शॉपिंग मॉल में युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों का विशेष संग्रह रखा गया है। उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध कराए गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि Sports Spectrum के खुलने से अब उन्हें ब्रांडेड स्पोर्ट्स सामान खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। #champaran24news #viralvideochallenge #BreakingNews #viralreelschallenge #puma #adidas #Lotto

Bettiah, West Champaran | Jul 29, 2026

Bihar news : अमवा टोला गन्ने के खेत में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग और आपत्तिजनक तस्वीर बनी हत्या की वजह। बेतिया से खबर है जहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत में मिली किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पश्चिम चंपारण के एसएसपी कुमार गौतम ने आज 25 जून गुरुवार को करीब 4बजे प्रेस वार्ता में बताया कि इस हत्याकांड में शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुंडिलपुर बरगजवा निवासी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी नाबालिग प्रेमिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एसएसपी ने बताया कि हत्या की साजिश प्रेम प्रसंग और आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर रची गई थी। मृतका और आरोपित किशोरी आपस में सहेलियां थीं। आरोपित किशोरी का निरंजन कुमार से प्रेम संबंध था। वहीं उसकी बड़ी बहन का भी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें मृतका के पास थीं। किसी बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच विवाद होने पर मृतका ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपित किशोरी ने अपनी सहेली को यह कहकर बुलाया कि उसके पास भी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। 20 जून को वह मृतका को साइकिल से बैठाकर अमवा टोला सरेह के गन्ने के खेत में ले गई, जहां पहले से मौजूद निरंजन कुमार के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। 21 जून की शाम खेत से शव बरामद हुआ था। मामले के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर दोनों आरोपितों को पकड़कर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।#Bettiah #WestChamparan #Shikarpur #Bihar #CrimeNews #MurderCase #TeenMurder #LoveAffair #PoliceInvestigation #SSP #BreakingNews #Justice #CrimeUpdate #BiharNews #ViralPhotos #Arrest #PressConference #SugarcaneField #AmwaTola #NewsUpdate - Bettiah News