अरवल: 26वें अरवल जिला स्थापना दिवस पर अधिकारियों ने किया श्रमदान, चलाया महा स्वच्छता अभियान
Arwal, Arwal | Aug 20, 2026 26वें अरवल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में महा स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान एवं रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, एडीएम रवि प्रसाद चौहान, एडीएम आपदा बालेश्वर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद, एसडीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ कुमार संजय, डीएम ओएसडी ऋषिकेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।