सारठ: भतहरिया गांव की कपड़ा दुकान में आग, लाखों के कपड़े-नगदी राख; पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका
भतहरिया गांव स्थित द्वारिका वस्त्रालय में बीती रात 9 बजे अचानक आग लगने से ₹15 लाख के कपड़े व 50,000 नगदी जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी दुकानदार ने बताया कि रात में लक्ष्मी पूजा पश्चात शटर बंद कर अंदर घर खाने गया था। खाकर निकला तो दुकान से धुआं निकलते देख शटर खोला, अंदर आग लगी थी, हो हल्ला पर जुटे लोगों ने आग बुझाया, लेकिन पूरा दुकान का कपड़ा व नगदी जल चुका था।