मस्जिद में नमाज़ पढ़ने पहुंचे तो ‘संदिग्ध’ कैसे बन गए? News18 की खबर पर उठे सवाल
Description: भोजपुर के कौरा गांव की एक मस्जिद में नमाज़ पढ़ने पहुंचे तब्लीगी जमात के कुछ लोगों को लेकर News18 बिहार ने अपनी हेडलाइन में लिखा-
“मस्जिद में संदिग्ध लोग… संदिग्धों के ठहरने से मची सनसनी”।
लेकिन जब इस पूरे मामले की जानकारी के लिए थाना SHO से बात की गई, तो पुलिस की कहानी News18 की हेडलाइन से बिल्कुल अलग नजर आई। SHO के मुताबिक ये लोग रास्ते में थे, नमाज़ का समय होने पर गांव की मस्जिद में नमाज़ पढ़ने गए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया और उन्हें भारतीय एवं इज्ज़तदार नागरिक बताया गया।
तो सवाल है- जब पुलिस ने उन्हें संदिग्ध नहीं माना, तो मीडिया की हेडलाइन में “संदिग्ध” शब्द क्यों?
क्या एक सामान्य घटना को सनसनीखेज बनाकर पेश किया गया? क्या ऐसी हेडलाइन से अनावश्यक रूप से हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा हो सकता है?
इसी मामले में News18 बिहार की रिपोर्टिंग और उसकी हेडलाइन का हम करेंगे पूरा Analysis।
और सवाल सिर्फ एक खबर का नहीं है बल्कि यह भी है कि TRP और सनसनी के लिए मीडिया की भाषा की सीमा क्या होनी चाहिए?
देखिए पूरी खबर और समझिए पूरा मामला।
#News18Bihar #NewsAnalysis #BiharNews #AraNews #BhojpurNews #KouraVillage #MediaAnalysis #TablighiJamaat #Journalism #TRP #News18 #HindiNews #GroundReport
Bihar, India | Sep 10, 2026