लखीसराय: दियारा पिपरिया गांव से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट भेजा
पुलिस ने दियारा पिपरिया गांव से 3.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे पिपरिया थाना से पैसे के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में दियारा पिपरिया गांव के रहने वाले कार्तिक राय के पुत्र सुग्गा कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 600 ML का 6 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया.