इंदरगढ़: इंदरगढ़ नगर परिषद में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के आरोप पर दतिया विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग किया घेराव, तालाबंदी
इंदरगढ़ नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को लेकर आज कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। दतिया विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर दोपहर 2 बजे नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष, सीएमओ और सरकार के खिलाफ जमकर नारे