कामां: दीपावली पर कामां के बाजारों में पुलिस का कड़ा पहरा, एसपी के निर्देश पर सुरक्षा चाक-चौबंद
दीपावली पर्व को देखते हुए एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देश पर कामां के बाजारों में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। शनिवार रात्रि 8 तक पुलिस मौजूद।