सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौली चौकी के पास तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर व्यापारी से की 80 मोबाइल व ₹20 हज़ार कैश की लूट
सहजनवा के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौली चौकी के पास तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में 80 मोबाइल और 20 हज़ार रुपए कैश लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ ज़िले के अधिकारी भी पहुंच गए और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।