सहजनवा: बुदहट टोला में बेटे ने पिता पर सब्बल से किया जानलेवा हमला, घायल पिता अस्पताल में भर्ती
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट टोला में एक बेटा अपने पिता पर सब्बल से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पिता बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।