सहजनवा: हरपुर बुदहट सोनबरसा पुलिस चौकी के गांव की युवती को बदनाम करने के नियत से बिहार के युवक ने सोशल मीडिया पर फ़ोटो किया वायरल
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा पुलिस चौकी के एक गांव की युवती को बदनाम करने के नियत से बिहार के एक युवक ने उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर डाल दी, वही किसी को बताने पर युवक ने युवती और उसके परिजनों को जान से मारने की भी धमकी दे दी, इस पूरे मामले पर युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बिहार के अररिया निवासी युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है।